दोनों आलम में तेरे हुकुम को चलते देखा
बिन तेरे हुकुम के पत्ता भी हिलता ना देखा
बदला दुनिया का चलन और हर एक से बदली
हमने कुरऑन को अब तक ना बदलते देखा
कौन कहता है कि दुश्मन जीने नहीं देता
गोद फिरौन की और मूसा को पलते हुए देखा
ए उमर आप तो क्या है हमारे नबी के आगे
अच्छे-अच्छों को इरादों को बदलते देखा
सरकारे मदीना ने जिन को किया है रोशन
उन चरागों को हवा में भी जलते देखा
क्या अजब शान अल्लाह अली की देखो
डूबे सूरज को इशारों पर पलटते हुए देखा
लाख चाहा सद्दाद ने कजा से बचना
पर सितम वक्ते कजा हमने न टलते देखा
No comments:
Post a Comment