बच्चे ने एप्पल आई पैड के लिए जमा किये 20 डॉलर मस्जिद को दिए थे , अब मुस्लिम समुदाय ने दी प्रतिक्रिया
बात कुछ हफ़्तों पहले की है जब 7 वर्ष के जैक स्वानसन ने सुना था कि टेक्सास में स्थित फ्लूग्रविल्ले के इस्लामिक सेण्टर में कुछ अतिवादियों ने...
बात कुछ हफ़्तों पहले की है जब 7 वर्ष के जैक स्वानसन ने सुना था कि टेक्सास में स्थित फ्लूग्रविल्ले के इस्लामिक सेण्टर में कुछ अतिवादियों ने तोड़ फोड़ की है तो इस 7 वर्ष के बच्चे ने इंसानियत को सर्वोपरि रखकर आई पैड के लिए अपने जमा किये हुए 20 डॉलर मस्जिद को दान कर दिए थे।
अतिवादियों ने इस्लामी धर्मग्रन्थ क़ुरआन मजीद की बेअदबी की थी और मस्जिद में तोड़फोड़ की थी
जैक की माँ ने एबीसी न्यूज़ को बताया था कि उनके बेटे ने यह सुनने के बाद अपनी गुल्लक से सारे डॉलर , जो 20 डॉलर थे, निकाल कर मस्जिद को दान कर दिए थे।
मस्जिद के एक सदस्य फैसल नईम ने बताया था कि जैक के इस कदम को देख कर मस्जिद के सभी सदस्य प्रसन्न और भावुक हो गए थे।
उन्होंने कहा :
" जैक के 20 डॉलर हमारे लिए 20 ,मिलियन डॉलर से भी ज़्यादा मूल्य के थे क्योकि उन्होंने हमे एक आशा दी थी। जैक के साथ हम सबके बच्चे पल बढ़ रहे है यदि जैक जैसे और बच्चे इस दुनिया में हो तो ,वह भविष्य के लिए एक आशा बन सकते है"
लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई , जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय को जैक के बारे में पता चला तो उन्होंने जैक को एक सरप्राइज गिफ्ट देने की सोची
स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने जैक को धन्यवाद स्वरुप एप्पल आई पैड भेंट कर दिया जिसको लेने के लिए जैक पैसे जमा कर रहा था।
साथ में यह सन्देश भी दिया
"आदरणीय जैक,
आप एप्पल आई पैड लेने के लिए डॉलर जमा कर रहे थे लेकिन एक स्थानीय मस्जिद में तोड़फोड़ की वारदात हुई जिसमे आपने अपने वही 20 डॉलर दान कर दिए थे। आपकी दानशीलता, उदारता और कोमल हृदय के लिए......कृपया सधन्यवाद अपना एप्पल आई पैड ग्रहण करे "
सप्रेम
अमेरिकी मुस्लिम समुदाय :) "
इमेज
इमेज
इमेज
वाह , क्या बात है। शानदार ज़िंदाबाद जबरदस्त। बालक खुश कर दित्ता
No comments:
Post a Comment